फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक हुए कोरोना संक्रमित तो मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल के चिकित्सक कोरोना संक्रमित आने के बाद ओपीडी में चेकअप के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में कई रोगों के चिकित्सक नहीं थे, जिससे काफी मरीज बिना चेकअप के लिए घर लौट गए तो कुछ के रोग के एक ही विशेषज्ञ होने के कारण मरीज घंटों पर लाइन में लगे रहे। वहीं मरीज व उनके तीमारदार कोविड-19 सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते दिखाई दिए। मरीज बगैर सामुदायिक दूरी के चिकित्सक कक्ष के बाहर धक्कामुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन

ये चिकित्सक मिल चुके संक्रमित
जिला सामान्य अस्पताल में कार्यरत एक सर्जन, एक सीनियर फिजिशियन, एक दंत रोग विशेषज्ञ के अलावा दो अन्य चिकित्सक संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमित चिकित्सक होम आइसोलेट हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग के बाद उन चिकित्सकों का नया ऑप्शन नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में करीब 1200 मरीज चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। वीरवार को सर्जन से चेकअप करवाने के लिए 180 मरीज अस्पताल आए, जो बिना उपचार आए ही वापस चले गए। क्योंकि एक सर्जन कोरोना संक्रमित हैं और दूसरा सर्जन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। वही दंत रोग और फिजिशियन संक्रमित होने के बाद एक-एक चिकित्सक ने 430 से अधिक मरीजों का चेकअप किया। फिजिशियन और दंत रोग के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई।
ओपीडी के दो मुख्य गेट में से एक किया बंद
अस्पताल की ओपीडी में दो मुख्य गेट हैं, जिसमें एक आपातकालीन विभाग की तरफ और दूसरा वार्डों की बिल्डिंग की तरफ। कोरोना के बढ़ते केस के चलते स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आपातकालीन विभाग की ओर के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है। इसके अलावा पीएमओ कार्यालय के नीचे से गेट और ब्लड बैंक की ओर के गेट और ओपीडी के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं, जोकि सैनिटाइजर पर ही मरीज व तीमारदारों को प्रवेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें