फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साढ़े चार दशक पुराने बरसाती नाले उखड़े, सराय चौपटा में जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
​भिवानी के सराय चौपटा क्षेत्र में बरसाती नाला की जगह पाइप लाइन डालने के दौरान बंद किया रास्ता, 
विज्ञापन
भिवानी। सराय चौपटा बाजार में साढ़े चार दशक पुराने दफन खुले बरसाती नालों को नगर परिषद ने जेसीबी से उखाड़ दिया जिससे सोमवार को सराय चौपटा चौक पर जाम लग गया और नया बाजार की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहा। नगर परिषद अब इन नालों की जगह पाइप लाइन डाल रही है। इस प्रक्रिया में पुराने नालों को खोदने के बाद नए पाइप सड़क पर ही रख दिए गए जिससे बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर के प्रमुख बाजारों में खुले बरसाती नालों को हटाकर उनकी जगह पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर चुकी है। फैन्सी चौक और नया बाजार के बाद अब सराय चौपटा और शिक्षा मार्ग पर यह काम किया जा रहा है। सराय चौपटा शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। दुकानदारों को कम से कम परेशानी हो इसके लिए रविवार को भी जेसीबी से पुराने नालों को तोड़ने का कार्य किया गया।
सोमवार को बाजार खुलने पर जेसीबी से खोदे गए नालों की चिकनी मिट्टी और सड़क पर रखे पाइपों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर कीचड़ फैलने से फिसलन बनी रही। किरोड़ीमल मंदिर की ओर से घंटाघर की तरफ जाने वाले वाहनों को भी जाम झेलना पड़ा जबकि नया बाजार की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन


वर्सन:
शहर के अंदर नगर परिषद अपने खुले बरसाती नालों को हटाकर उनकी जगह पाइप लाइन डालने का काम करा रही है। शहर के अंदर सभी बरसाती नाले पाइप लाइन में तबदील होने के बाद जलभराव से निजात मिलेगी वहीं इनके बार-बार सफाई पर भी भारी खर्च नहीं झेलना पड़ेगा। काम के दौरान दुकानदारों को थोड़ी बहुत परेशानी होगी लेकिन ये उनकी सुविधा के लिए ही है। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें