फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे आती है सप्लाई फिर भी घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, मगर पीने के पानी को लेकर लोगों की दिक्कत अभी बरकरार है। बुधवार को डाबर कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पार्षद प्रतिनिधि सुभाष तंवर ने की।
विज्ञापन

महम रोड स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे डाबर कॉलोनी क्षेत्रवासी धर्मेंद्र, जयसिंह, रामकिशन, सतबीर सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय, संदीप, ओमप्रकाश, सचिन, सतीश, पुरुषोत्तम, प्रवीण कुमार, रिंकू, संतोष, नीरज देवी, मूर्ति देवी, अंजू देवी, सुनीता ने बताया कि डाबर कॉलोनी की गली नंबर एक, दो व तीन में पिछले एक साल से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। इन तीनों ही गलियों में नाममात्र पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह है लाइन में तीन वाल्ब लगाना। इन वाल्ब को कर्मचारी मनमर्जी से खोलते और बंद करते हैं। इस क्षेत्र में रोजाना चार घंटे पानी की आपूर्ति होती है, पानी व्यर्थ में बह जाता है, मगर उनकी गलियों तक नहीं पहुंचता। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी तीनों गलियों के लिए ऑटो मार्केट की मुख्य पेयजल लाइन से कनेक्शन किया जाए। लोगों ने एसडीओ को अपना मांग पत्र सौंपा। पार्षद प्रतिनिधि सुभाष तंवर ने बताया कि डाबर कॉलोनी में पेयजल संकट बना है, जिसका जल्द समाधान कराया जाए। इस समस्या के संबंध में काफी बार जेई से शिकायत की जा चुकी है। पहले तो बिजली आपूर्ति नियमित न होने का बहाना बना टालते रहे, लेकिन अब उनकी कॉलोनी की तीन गलियों में पीने का संकट गहरा गया है। लोग टैंकरों से पानी खरीदकर पीने पर मजबूर हैं।
वर्जन:::
मैंने डाबर कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जेई को मौका मुआयना करने के लिए बोल दिया है। वहां के हालातों का जायजा लेने के बाद ही पेयजल समस्या संबंधी समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। लाइन में लगे वाल्ब की भी जांच कराई जाएगी। हमारी तरफ से हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें