फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से बनाई गली, 100 घरों का रास्ता बंद, लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
गांव इंदीवाली की मुख्य गली में भरे गंदे पानी से परेशान ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हु? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कैरू। गांव इंदीवाली में गलत तरीके से सड़क बनाए जाने के कारण 100 से अधिक घरों का रास्ता बंद हो गया है। अब मजबूरन ग्रामीणों को गली में भरे गंदे पानी में से गुजरना पड़ रहा है। पंचायत द्वारा गली का समाधान न किए जाने के कारण रोष स्वरूप ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य चौक से एससी मोहल्ले से होते हुए बस स्टैंड तक सड़क बनाई गई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच धर्मचंद की गली के लेवल का ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण अब उस गली के गंदे पानी की निकासी का काम ठप हो गया है। गली में गंदा पानी भर जाने से यहां के लोग बुरे हालातों में रह रहे हैं। दूसरी तरफ सरपंच ने गली का निर्माण के लिए बजट नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में लाचार ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से इस नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीण सूरत सिंह, संतलाल, सोमवीर सिंह, कृष्ण कुमार, शेर सिंह, उमेद सिंह, बजरंग वर्मा, बजरंग बलौदा, रमेश कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, हरनारायण, विनोद कुमार का कहना है कि पहले तो सरपंच ने नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से गली का निर्माण कर दिया। अब इस गली में गंदा पानी भर गया है और रास्ता न होने के कारण हमें पूरे दिन इस गंदे पानी में से ही निकलना पड़ता है। वास्तव में इस गली के निर्माण के लिए ज्यादा बजट की भी आवश्यकता नहीं है। यह गली पिछली योजना में नई बनाई गई थी। अब केवल लेवल ऊंचा उठाकर इसी सामग्री का प्रयोग करके सड़क को ऊंचा उठाया जा सकता है।
इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि कंवरपाल का कहना है कि मेरे पास सड़क बनाने के बजट नहीं है। सड़क बनाने का काम सरकार व अधिकारियों का है। खुद कीचड़ में से निकलता हूं किसकी गली बनवाऊं।
विज्ञापन

एसडीओ पंचायती राज कैरू राजबीर पंघाल का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर गली का निर्माण गलत हुआ है या किसी गली में गंदे पानी की समस्या है तो जेई को भेजकर मौका मुआयना करवाता हूं। ग्रामीणों की समस्या का जल्दी ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें