भिवानी। एक व्यक्ति ने ऑनलाइन विशेष प्रजाति का तोता खरीद के नाम पर अपनी मां के खाते से 24 हजार रुपये की नकदी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी, मगर फिर भी उसे तोता नहीं मिला। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। जिस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।
एमसी कॉलोनी निवासी निखिल ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक वेबसाइट पर विशेष प्रजाति तोता खरीद करने के लिए ऑनलाइन डील की थी। उसने अपनी मां के बैंक खाता से एक खाता में करीब 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उसे तोते की डिलिवरी नहीं की गई। आरोपी अभी भी उसके पास और पैसे भेजने के लिए ईमेल कर रहा है। उसने तोता खरीद के नाम पर 24 हजार रुपये की ठगी करने पर मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।