फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला से मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर डीएससी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
भिवानी। घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज डीएससी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर डाबला के नेतृत्व में बुधवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि हनुमान ढाणी निवासी गुड्डी के घर पर दो जुलाई 2024 की रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उस दौरान उसका बेटा फ्लेक्स बोर्ड लगाने गया हुआ था। आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द कहे और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डॉयल 112 पर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। वहीं इलाज के लिए महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई गई। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित डीएससी समाज के लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा। डीएससी समाज के लोगों ने जैन पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर आरोपियों से मिलीभगत कर मामला दबाने के आरोप लगाए हैं। इस मौके पर भगवानदास कालिया, सुरेन्द्र इंदौरा, सब्जी मंडी प्रधान ईश्वर, सुनील पचेरवाल, कमलेश देवी, शीला देवी, अमन अत्री, विकास कायत, रामबीर पालवास, सत्येवान, सुरेन्द्र सोलंकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें