फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीनियर फुटबाल खिलाड़ी सूबेदार नेपाल सिंह को किया सम्मानित

Wed, 04 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार और हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गांव लोहारी जाटू के सीनियर फुटबाल खिलाड़ी सूबेदार नेपाल सिंह तंवर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरियाणा फुटबाल संघ अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, केंद्रीय मंत्री विपुल गोयल, भारतीय फुटबॉल संघ अध्यक्ष कल्याण चौबे, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा फुटबाल संघ सचिव शैफाली नागल द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए आयुष योग सहायक गजानंद कौशिक ने बताया कि नेपाल सिंह तंवर राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे और काफी सालों तक भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर देश की रक्षा की। वर्तमान में सूबेदार नेपाल फुटबाल कोच के रूप में गांव जाटू लोहारी व आसपास के क्षेत्र के युवा बच्चों को निशुल्क फुटबाल खेल के गुर सिखा रहे हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, कोच कर्मबीर सिंह, आयुष योग सहायक गजानंद कौशिक , सुरेश तंवर, नरेंद्र सिंह, सुमेश लोहिया जिला पार्षद, बंटी तंवर जिला पार्षद, राहुल मुंढाल ने फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का धन्यवाद दिया और लड्डू बांटकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें