फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेंगू की चपेट में आ रहे शहरी और ग्रामीण दायरे के लोग, घरों के आसपास ही पनप रहा मच्छर

Tue, 17 Sep 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 पानी के ड्रम में मच्छरों के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। शहरी और ग्रामीण दायरे के लोग लगातार डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। घरों के आसपास ही मच्छर पनप रहा है। भिवानी जिले में पिछले साल 278 डेंगू संभावित मरीज मिले थे, लेकिन अब तक नौ डेंगू संभावित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि डेंगू को लेकर टेस्टिंग भी अब बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ऐसे में पड़ोसी जिलों में भी बुखार और डेंगू पीड़ित मरीज उपचार पा रहे हैं। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी है, ऐसे में मच्छर भी तेजी से फैल रहा है वहीं रोकथाम के प्रबंध भी नाकाफी हैं।
ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में अभी तक सभी हिस्सों में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग को जिन हिस्सों में डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उन हिस्सों की स्वास्थ्य विभाग मॉनिटरिंग कराने के साथ-साथ फॉगिंग की व्यवस्था भी करा रहा है, लेकिन अन्य हिस्सों में अभी फॉगिंग को लेकर स्थिति बेहद कमजोर बनी है।
विज्ञापन

मौसम में भी बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम की ठंड के दौरान भी मच्छर सक्रिय हो जाता है। जबकि दिन के समय फॉगिंग की बजाए स्वास्थ्य विभाग देर शाम को फॉगिंग की भी सलाह देता है ताकि मच्छर खत्म हो सके। वहीं आसपास बने जलभराव और पानी के ठहराव में भी मच्छर का डंक अब तेजी से तैयार हो रहा है। ऐसे में ज्यादातर उन गांवों में स्थिति बेहद खराब होने की आशंका है जहां बरसाती पानी से अब भी जलभराव के हालात बने हैं।
डेंगू के अब तक नौ मामले सामने आ चुके हैं। शहरी और ग्रामीण दायरे में फाॅगिंग कराने के संबंध में संबंधित विभागों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ-साथ लोगों को भी मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें