फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता क्रेशर और रोड़ी मिलने का रास्ता साफ

Mon, 02 Nov 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसों से महंगे क्रेशर-रोड़ी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। कल मंगलवार से शुरू हो रहे डाडम पहाड़ में खनन से पहले क्रेशर मालिकों के बीच पत्थर के भाव को लेकर रजामंदी बन गई है।
विज्ञापन


लाल पत्थर 280 रुपये प्रति टन तथा नीला पत्थर 331 रुपये प्रति टन कर सहित मिलेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को करीब 30 प्रतिशत सस्ती रोड़ी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

रविवार को डाडम के पहाड़ों को लीज पर लेनी वाली सुंदर मार्केटिंग की क्रेशर मालिकों के साथ चली बैठक में क्रेशर मालिकों ने कंपनी के साथ भाव पत्थर के भाव पर रजामंदी तय करते हुए मोहर लगा दी। मंगलवार से सभी को नियमित तौर पर पहाड़ से पत्थर मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे आदर्श माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम के प्रांगण में क्रेशर मालिकों और सुंदर मार्केटिंग के चेयरमैन के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक सायं करीबन पांच बजे तक चली।

लंबी चली बैठक में काफी समय तक भावों पर समझौता नहीं हो पाया तो क्रेशर मालिकों ने 25 सदस्यीय कमेटी बनाकर कंपनी के साथ बातचीत की। अध्यक्षता क्रेशर एसोसिएशन के प्रतिनिधि अरविंद ने की।

बैठक करीबन तीन घंटे तक चली।
25 सदस्यीय कमेटी के साथ भी भाव को लेकर कई बार गहमा-गहमी रही। पत्थर का भाव तय करने के लिए क्रेशर मालिक नीले पत्थर के भाव 320 रुपये प्रति टन कर सहित देने पर अडे़ रहे, लेकिन कंपनी का मत था कि 340 से कम में उनको नुकसान होगा।

क्रेशर यूनियन के प्रतिनिधि अरविंद स्याहडवा ने कहा कि लोगों को अब कम भाव पर क्रेशर व रोड़ी मिलेगी।
--
ये रहे मौजूद
बैठक में क्रेशर यूनियन के पूर्व प्रधान यश नागपाल, बिट्टू लांबा, अनील जैन, व्यापार मंडल प्रधान जोगेंद्र मलिक, कश्मीरी लाल, सुरेश बगनवाला, प्रवीण रावल, सुनील राणा, जयसिंह सिंधू, अमर सिंह, मास्टर कांशीराम सहित अनेक क्रेशर मालिक मौजूद थे।
--
लाल पत्थर 280 व नीला 331 प्रति टन
अंत में क्रेशर मालिकों और कंपनी के चेयरमैन ने निर्णय कर फैसला किया कि लाल पत्थर 280 रुपये प्रति टन तथा नीला पत्थर का भाव 331 रुपये तय हो पाया। जिस पर सभी क्रेशर मालिकों ने सहमति जताई। 25 सदस्यीय कमेटी से फैसला करने के बाद कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार ने फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि सभी क्रेशर मालिकों का मान रखते हुए उन्होंने यह भाव तय किया। इस भाव से मार्केट में अब मिल रहे भावों से करीबन 30 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे जिससे सभी को फायदा होगा। मंगलवार से सभी को नियमित तौर पर पहाड़ से पत्थर मिलना शुरू हो जाएगा।


--
इसलिए मिलेगा सस्ता क्रशर और रोड़ी
क्रेशर बाजार से जुड़े लोगों की मानी जाए तो राजस्थान से आने वाला पत्थर की तुलना में कम भाव में यहां पत्थर मिलेगा। अब ट्रांसपोटेशन और अन्य खर्च भी नहीं लगेंगे। ऐसे में क्रेशर के दामों में 30 प्रतिशत तक कमी आएगी। अब क्रेशर का भाव 26 से 28 रुपये प्रति फुट के हिसाब से जो बाद 20 से 22 रुपये के बीच में मिलेगा जिससे आम आदमी को करीबन 6 से 7 रुपये प्रति फुट के हिसाब से सस्ता क्रेशर उपलब्ध होगा। सस्ते के साथ-साथ गुणवता भी बढ़िया मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें