फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 42 साल पुरानी बदहाल सीवरेज व्यवस्था के समाधान के लिए लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Wed, 21 May 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रोहतक गेट के नजदीक दिल्ली जयपुर मार्ग पर सीवरेज की समस्या को लेकर जाम लगाते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक गेट दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने सीवरेज लीकेज की समस्या से परेशान होकर सुबह 11 बजे जाम लगा दिया। क्षेत्रवासियों ने नेशनल हाईवे को करीब 1 घंटे तक जाम रखा। इसके कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। अधिकारियों की ओर से सीवरेज का करने समाधान के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर 7 व 8 के समीप वाल्मीकि बस्ती में पिछले 42 साल से सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। वहीं, 5 साल से सीवरेज लाइन लीकेज होने के कारण समस्या ज्यादा बढ़ गई है। लाइन लीकेज होने के कारण बस्ती में बीमारियां फैलने का भय भी लोगों को सता रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से समय-समय पर अवगत करवाया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। क्षेत्र में पुरानी सीवरेज लाइन लीक होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो से आसपास की कॉलोनियों से लेकर घरों में भी गंदा पानी भर जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों को भी अनेकों बार अवगत करा दिया गया था। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा बन जाती है। इसके कारण अनेक बीमारियों से बच्चे और बुजुर्ग लोग प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


यह लाइन काफी पुरानी है। लाइन ज्यादा नीचे दबे होने के कारण लीक हो गई है। इस लाइन का काम पहले भी लगातार किया जा रहा है और आने वाले 5 से 7 दिनों में इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सूरज प्रकाश, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें