फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। कैरू क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्रा से यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के घरों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को छात्रा को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। 19 मई को प्राचार्य को दी गई शिकायत में छात्रा ने दो शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में प्राचार्य ने बीईओ महेंद्र गिल के समक्ष दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। एसएचओ तोशाम महावीर ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें