फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बस स्टैंड के पीछे औद्योगिक क्षेत्र और रेलवे स्टेशन पर ऑटो व ई-रिक्शा के लिए बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो व ई रिक्शा के कारण लगा जाम।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड के पीछे औद्योगिक क्षेत्र की खाली जमीन और रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ऑटो व ई-रिक्शा के लिए स्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के निर्माण को लेकर ऑटो व ई-रिक्शा यूनियन और ट्रैफिक पुलिस के बीच बैठक कर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल इस समय शहर में 20,000 से अधिक ऑटो व ई-रिक्शा चल रहे हैं जिसके कारण जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार ऑटो चालकों की लापरवाही भी जाम का कारण बनती है। ऑटो चालक सड़क किनारे जहां भी सवारियां खड़ी देखते हैं वहीं तुरंत वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन आने के समय सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में अधिक सवारियां बैठाने की होड़ लग जाती है। इससे व्यवस्था बिगड़ जाती है और जाम लगना आम हो जाता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए यातायात पुलिस ऑटो के लिए निर्धारित पार्किंग बनाएगी। पार्किंग से बाहर ऑटो केवल ट्रेन आने के समय ही निकलेंगे जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



सवारियां बैठाने की होड़ में रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों के कारण व्यवस्था बिगड़ती है। जिसके कारण लगने वाले जाम से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जाम की स्थायी समस्या से निपटने के लिए ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पार्किंग बनाई जाएगी। - संजय कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें