गांव बलियाली में पंचायत को संबोधित करते मुख्य वक्ता।
बवानीखेड़ा। भिवानी से बलियाली वाया बवानीखेड़ा की ओर जाने वाली बसों को दोबारा चलवाने के लिए बुधवार को बलियाली, सुई, रामूपुरा गांव की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना ने की।
ग्रामीणों ने ड्राइवर के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की करते हुए कहा कि ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा। 13 दिन से बसों का संचालन नहीं हो रहा। इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सरपंच सहित गणमान्य व्यक्तियों ने गांव के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रत्येक माता-पिता को आगे आना होगा और अपने बच्चों को समझाना होगा कि मार पिटाई से किसी को भी फायदा नहीं होता।
इस दौरान पंचायत में बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना, सुई के सरपंच रवि डुगलच, रामूपुरा के सरपंच मुकेश शर्मा, बलियाली के पूर्व सरपंच के पिता लक्ष्मण रंगा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधी अनिल ठकराल, ब्राह्मण समाज के ब्लॉक प्रधान मंगतू शर्मा, पूर्व पंच राजेन्द्र पांचाल, रमेश पंच, जयबीर अहलान, रोशन वाल्मीकि मौजूद रहे।