फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों में डीजे, आतिशबाजी और शराब बेचने पर प्रतिबंध

Mon, 22 May 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
खाप पंचायत में लगाया कुरीतियों पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्हेटी गांव में रविवार को सतगामा खाप की पंचायत आयोजित की गई। इसमें आठ गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान शराब बिक्री, डीजे बजाने व आतिशबाजी समेत कई कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अवहेलना करने वालों से पंचायत जुर्माना वसूलेगी। इतनी ही नहीं पंचायत में प्रत्येक ग्रामीण द्वारा एक पेड़ अवश्य लगाने की मुहिम को भी पास किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मृत्यु-भोज, भ्रूण हत्या सहित दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय भी लिया गया।   जानकारी के अनुसार सतगामा खाप के सभी आठ गांव कन्हेटी, सरूपगढ़, सांतौर, मोरवाला, बिगोवा, भागवी व इमलोटा की पंचायत का आयोजन रविवार को गांव कन्हेटी की जनरल चौपाल में किया गया। इसकी अध्यक्षता कन्हेटी सरपंच नरेश कुमार ने की। पंचायत में घोषणा की गई कि कोई भी शादी समारोह में डीजे बजाता हुआ या फिर आतिशबाजी करता हुआ अगर कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान स्वच्छता अभियान व पौधरोपण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं पंचायत में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति ने अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाने की शपथ ली। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए गांव कन्हेटी के सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव कन्हेटी की पंचायत सतगामा खाप के सभी आठों गांवों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान होनहार बच्चों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि भी दी जाएगी। पंचायत में बिगोवा सरपंच राजपाल सिंह, निमली सरपंच त्रिलोकचंद, सांतौर सरपंच सतबीर, पूर्व सरपंच समुंद्र बिगोवा, पूर्व सरपंच राजेश सरूपगढ़, पूर्व सरपंच डॉ. जगदेव सिंह, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, वस चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील कुमार उपस्थित थे।   
          
शराब पिलाने वाला व पीने वाला दोनों होंगे दंड़ित
करीब दो घंटे गांव कन्हेटी में चली पंचायत में शराबबंदी का मुद्दा भी ग्रामीणों ने उठाया। सभ्सी पक्ष सुनने के बाद पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर कोई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाता या पीता पाया गया तो पंचायत दोनों को दंड़ित करेगी। इसके अलावा गांव कन्हेटी में चल रहे अवैद्य शराब के ठेकों को बंद करवाने के लिए पंचायत द्वारा रेजुलेशन तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें