फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जेल लोक अदालत में मौके पर ही एक मुलजिम को रिहा करने के दिए आदेश

Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते सीजेएम पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम पवन कुमार ने बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में दो केसों में से एक मुलजिम को मौके पर ही रिहा करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि जेल में लोक अदालत को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। प्राधिकरण की ओर से हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जेल के अंदर लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी मिले सके।
जेल लोक अदालत में केसों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। लोक अदालत उपरांत सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैदियों-हवालातियों के केसों में आ रही मुश्किलों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधी अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप अधीक्षक अनिल शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसलर के डिप्टी चीफ नरेंद्र कांटीवाल, लीगल एड डिफेंस काउंसलर के सहायक अधिवक्ता विनोद तंवर एवं जेल बंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें