भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी अराजकीय अस्थायी विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट एवं पंजीकरण आवेदन की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। विद्यार्थी 19 अक्तूबर से पांच नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 6 से 10 नवंबर तक 100 रुपये, 11 से 15 नवंबर तक 200 रुपये और 16 से 20 नवंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद 21 से 25 नवंबर तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क देकर आवेदन करने का अंतिम अवसर मिलेगा। आवेदन पत्रों में त्रुटियों के सुधार के लिए 27 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।