फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जैन चौक केएम स्कूल के सामने खुले बिजली मीटर बॉक्स, हादसे का खतरा

विज्ञापन
जैन चौक  केएम स्कूल के सामने खुला पड़ा बिजली मीटर बॉक्स।
विज्ञापन
भिवानी। जैन चौक स्थित केएम स्कूल के सामने बिजली निगम की लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक मीटर बॉक्स खुले पड़े हैं जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता तथा सैनी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सैनी ने कहा कि इस स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां ये खुले मीटर बॉक्स लगे हैं वहां से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, अभिभावक, महिलाएं और राहगीर गुजरते हैं। बच्चों में जागरूकता की कमी के कारण वे अनजाने में इन बॉक्स के संपर्क में आ सकते हैं जिससे करंट लगने जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा आसपास आवारा पशुओं की आवाजाही भी रहती है जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक बिजली निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि खुले तार और मीटर बॉक्स प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाते हैं। बारिश और नमी के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सुरेश सैनी ने मांग की है कि बिजली निगम तुरंत प्रभाव से खुले पड़े मीटर बॉक्स को सुरक्षित तरीके से बंद करवाए तथा आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें