फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांगा के पास सड़क हादसे में खच्चर रेहड़ी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-सांजरवास मार्ग पर शुक्रवार दोपहर गांव सांगा के समीप सड़क के बीच बने गड्ढे में टायर फंसने से खच्चर रेहड़ी चालक की कुचले जाने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव सांगा निवासी 54 वर्षीय रामबीर गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी खच्चर रेहड़ी में ईंटें भरकर गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में रेहड़ी का टायर फंस गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और रामबीर नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान रेहड़ी का टायर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इत्तफाकिया मौत मौत की प्राथमिकी दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें