फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन से प्रशासनिक कार्यों में आई पारदर्शिता : डीपी वत्स

Mon, 27 Nov 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल व्यवस्था से आमजन को बहुत बड़ी सहूलियत हुई है। इस प्रक्रिया से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आई है। ऑनलाइन सेवाओं से लोगों को सरकारी योजनाओं का समय पर और घर बैठे लाभ मिल रहा है। किसानों को सरकारी मंडियों में बेची गई उपज के पैसे डीबीटी स्कीम के तहत सीधे उनके खाते में जा रहे हैं।
विज्ञापन


वे सोमवार को सिवानी व बहल क्षेत्र के गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने गांव घंघाला, गुढ़ा, कलाली, मंढ़ोली खुर्द और सुरपुरा कलां में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मकसद लोगों की समस्याओं को उनके घर, द्वारा पर जाकर सुनना और उनका समाधान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न सरकारी नौकरियों में पर्ची, खर्ची का सिस्टम बंद कर पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर नौकरी दी है। सरकार की अंत्योदय की भावना से किए गए कामों से गरीब परिवार भी समाज के मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के लिए विश्व में दरवाजे खुले हैं। भारत के युवाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है। उनको चाहिए कि वे विदेशों में भी व्यापार और रोजगार के अवसर प्राप्त करें। आज दुनिया के बड़े देश भी भारत के युवाओं की प्रतिभा के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनरल डीपी वत्स ने कहा कि पंजाब को चाहिए कि वह हरियाणा के हक का पानी दें। जब तक पंजाब हमारा पानी नहीं देता है तब तक हरियाणा में पानी की कमी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल की ओर से किसान की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं उससे पिछड़ा हुआ लोहारू समृद्ध और खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की एक अलग छवि उभर कर आई है। आज विकसित देश भी भारत की तरफ आशा भरी नजर से देखते हैं। सांसद ने लोगों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, पूर्व सरपंच धनसिंह कस्वा, डॉ. बिजेन्द्र कस्बा, विरेंद्र लांबा, चेयरमैन उग्रसैन, सरपंच राजेश पूनिया, पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें