फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रहीं 42 साल पुरानी पेयजल लाइनें, फिर होने लगी लीक

Mon, 27 Nov 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में पानी कम प्रयोग हो रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे की पेयजल शेड्यूल में कोई कटौती नहीं की है। ऐसे में पानी का ज्यादा प्रेशर आने से 42 साल पुरानी पेयजल लाइनें अब फिर से लीक होने लगी हैं। अमृत द्वितीय चरण में शहर भर में व्यापक स्तर पर पुरानी जर्जरहाल पेयजल लाइनों को बदला जाना है। मगर अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। दो नए बूस्टरों के निर्माण का भी शहर को इंतजार है। सर्दी में पानी की खपत कम होना पुरानी पेयजल लाइनों की फटने की वजह बन रही है।
शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष भी लीकेज की शिकायतों की अब भरमार होने लगी हैं। एक माह के दौरान ही लाइन लीकेज व गंदे पानी की आपूर्ति से जुड़ी करीब 60 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें अधिकांश जगहों पर समस्या समाधान के लिए विभाग के कर्मचारियों ने गड्ढे खोदकर लाइनों की लीकेज जांच शुरू कर दी है। इनमें सबसे अधिक समस्या पुराना हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर में है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी पेयजल लाइनों के लीक होने से सैकड़ों लीटर स्वच्छ पानी भी व्यर्थ में बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

सर्दी की शुरुआत के साथ ही शहर के तीनों जलघरों में पानी का पर्याप्त भंडारण है। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर की पेयजल आपूर्ति को चार जोन में बांटकर पेयजल आपूर्ति दे रहा है। प्रत्येक जोन में डेढ़ घंटे तक पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। जबकि गर्मियों में जब पानी की किल्लत होने पर ये आपूर्ति एक से पौना घंटा तक ही रह जाती है। सर्दी में अब लाइन में पानी का पूरा प्रेशर छोड़ा जा रहा है, मगर पानी की उपयोगिता कम होने से पुरानी लाइनों में लीकेज बन रही है।
विज्ञापन


पुराने जलघर से पेयजल सप्लाई की अधिकांश लाइनें पुरानी हैं, सर्दी के मौसम में पानी की डिमांड घट जाती है। ऐसे में सबसे अधिक खतरा लाइन लीकेज का रहता है। जिन हिस्सों में लाइन लीकेज की सूचना मिल रही हैं। वहां पर इनका समाधान कराया जा रहा है। फिलहाल पुराने शेड्यूल से ही शहर में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है, कहीं कोई कटौती नहीं है।
-प्रदूमन तंवर, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें