भिवानी। राज्य योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के किसानों को 45 एचपी एवं उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर पर तीन लाख रुपये प्रति इकाई अनुदान प्रदान किए जाने के लिए 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन आवेदकों के लिए 18 फरवरी को सुबह 11 बजे पंचायत भवन भिवानी में कृषि यंत्रों का ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि योजना के तहत कुल 1209 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि विभाग को 84 ट्रैक्टरों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक होने पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के माध्यम से उपायुक्त-सह-अध्यक्ष की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ ऑफ लॉट्स (लॉटरी प्रणाली) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक किसानों से अपील की है कि निर्धारित तिथि को समय पर पंचायत भवन भिवानी में उपस्थित होकर ड्रा प्रक्रिया में भाग लें।