फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मार्च की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च-2027 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट, एडिशनल क्वालीफाइड, आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार और अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थी 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए सेकेंडरी परीक्षा का आवेदन शुल्क 1150 रुपये और सीनियर सेकेंडरी का 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों श्रेणियों के परीक्षार्थी 17 से 28 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा प्रति प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अलग से जमा कराने होंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। वहीं 6 से 12 दिसंबर तक 300 रुपये और 13 से 18 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। मार्च, जुलाई और सितंबर-2026 की परीक्षा में शामिल हुए ऐसे परीक्षार्थी जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण था लेकिन वे किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं वे भी एडिशनल क्वालीफाइड श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना पिछला अनुक्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आवेदन फॉर्म में विवरण भरने से पंजीकरण पूरा नहीं माना जाएगा। सफल पंजीकरण तभी मान्य होगा जब ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी बोर्ड के निर्धारित बैंक खाते में जमा हो जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें