जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला। संवाद
- फोटो : Bhiwani
कैरू (भिवानी)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा छठी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो विद्यार्थी जेएनवी कक्षा 6वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे www.navodaya.gov.in पर जाकर 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हर वर्ष 80 विद्यार्थियों का दाखिला किया जाता है। क और ख दो वर्गों में 40- 40 छात्र छात्राओं को शामिल किया जाता है। उम्मीदवार जो जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं। उनको ही ये चयन परीक्षा देनी होती है।
शहरी व ग्रामीण छात्राओं को आरक्षण पर छूट
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र, दिव्यांग छात्र सभी छात्राओं और जिन छात्रों की पारिवारिक आय कम है तो गरीबी रेखा (बीपीएल) में श्रेणी में आते है उनको छूट दी जाती है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को मासिक 15 सौ रुपये फीस देनी होगी। सभी श्रेणियों की लड़कियों की निशुल्क पढ़ाई होगी। एससी व एसटी और बीपीएल के बच्चों की फीस नहीं लगती। जो फीस ली जाती है वो विद्यालय विकास निधि में लगाई जाती है। कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को फीस नहीं ली जाती। जो सामान्य वर्ग के लड़के है और कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं उनकी फीस ली जाती है। न्यूनतम 1/3 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित है। एक जिले में कम से कम 75 फीसदी सीट ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवार भर सकते हैं और 25 फीसदी शहरी उम्मीदवार भर सकते हैं। एक चयन परीक्षा दी जाती है उसका मेरिट के आधार पर जेएनवी में दाखिला होता है। जेएनवी व उनके बनाएंगे केंद्रों में परीक्षा दी जाती है।
एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स व गाइड्स की सुविधा
छात्र-छात्राओं को सेना, पुलिस व सुरक्षा संबधित टिप्स उनको विद्यालय में तैयार करवा दिए जाते हैं। जिनको ये सुविधा मिलती है उनको नौकरी में मददगार साबित होती है। इसके साथ खेलकूद की व्यवस्था बनी रहती है। छात्र-छात्राएं मन पसंद खेल में भाग ले सकती है। उनके लिए पीटीआई व डीपीई सिखलाई करवाते हैं। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस और गाइड्स की सुविधा भी है। अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 351 केंद्रीय व नवोदय विद्यालय पीएमश्री पालिसी में शामिल किए गए हैं। इसकी पॉलिसी निर्धारण के चलते पोर्टल देरी से खोला गया है।
कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2011 से पहले और 30 अप्रैल, 2013 (दोनों तिथियां शामिल) के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के माता-पिता का रिहायशी प्रमाण पत्र जिला भिवानी का बना होना जरूरी है।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त भिवानी।