फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर जांचा प्याज का स्टॉक

विज्ञापन
18 फोटो सब्जीमंडी प्याज के स्टॉक की जांच करते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लगातार तीसरे दिन भी प्याज के स्टॉक जांच के लिए छापेमारी जारी रही। वीरवार सुबह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भिवानी के विभिन्न हिस्सों में पहुंची, जहां पर सब्जी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर प्याज का स्टॉक जांचा। वहीं बवानीखेड़ा में भी टीम ने प्याज का स्टॉक जांच के लिए छापेमारी की। वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ नरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह व ऑडिटर संदीप ने 28 बिंदुओं पर छापेमारी की। जिसमें छह बवानीखेड़ा व 22 जगह भिवानी शहर में है। खुदरा प्याज व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रखने के नए नियमों के तहत भंडारण जांचा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा के निर्देशानुसार टीम ने थोक विक्रेताओं के पास अधिकतम 250 क्विंटल व खुदरा व्यापारियों के पासए 50 क्विंटल प्याज से अधिक स्टॉक नहीं रखने की चेतावनी दी वहीं वर्तमान स्टॉक की भी जांच पड़ताल की। दरअसल प्रदेशभर में प्याज के लगातार बढ़ रहे दामों के चलते मुख्यालय द्वारा सभी अधिकारियों को जिला स्तर पर छापेमार टीम गठित कर छापेमारी के आदेश दिए हुए हैं। ये छापेमारी लगातार जारी रखने की भी सख्त हिदायतें दी गई हैं। इसी के तहत विभागीय टीम आज शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी के लिए पहुंची।
प्याज के स्टॉक की नई हिदायतों के अनुसार जांच की जा रही है। सभी व्यापारियों को इस संबंध में सख्त हिदायत जारी की जा चुकी है। अगर निर्धारित स्टॉक से ज्यादा भंडारण पाया जाता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भिवानी में अभी तक प्याज के अवैध भंडारण व ज्यादा स्टॉक रखने का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कालरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें