कोरोना वायरस संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे है। वीरवार को भी एक कोरोना मरीज सामने आया। राहत की बात है कि तीन कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। अब जिले में एक्टिव केस 14 है। वीरवार को भी 555 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं कोरोना से बचाव के लिए 79 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
मार्च माह में लगातार कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। वीरवार को सामने आए एक पॉजिटिव केस के बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6381 तक पहुंच गया है। इनमें से 6222 ठीक हो चुके है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि इलाज से तो बचाव बेहतर है। ऐसे में लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहे।