फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Sun, 05 Oct 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार और साइकिल की हुई भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा समेत बुजुर्ग महिला घायल हो गए। घायल बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे का है।

डीसी कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाला उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय बालकराम अपने आठ वर्षीय बेटे मोहित और मकान मालकिन रामबाई के साथ साइकिल से कोर्ट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती परिचित को खाना देने जा रहा था। अभी वे डीसी कॉलोनी मोड़ के नजदीक ही पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस में दी और घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बालकराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मोहित के दोनों पांव में चोट आई है और उसके एक पांव में फ्रेक्चर है। देर रात उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर करने की तैयारी चल रही थी। महिला रामबाई को भी चोर्ट आई है। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में अस्पताल चौकी इंचार्ज परमजीत ने बताया कि बीटीएम चौकी में सूचना दे दी गई है। चौकी पुलिस घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


...मेरे पापा को बचा लो
खुद के एक पांव की हड्डी टूट गई। एक पांव बुरी तरह चोटिल हुआ। मुंह और नाक से लगातार खून निकल रहा था। बावजूद अपनी चिंता किए बिना आठ साल का मासूम बस एक ही बात कह रहा था कि मेरे पापा को बचा लो, मेरे पापा को बचा लो। इलाज करने वाले चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी सोच रहे थे कि कैसे इस मासूम को बताए कि अब उसके पिता जिंदा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें