फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 96 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/बवानीखेड़ा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में तेज होती जार ही है। शनिवार को जिले में कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। वहंी 96 नए संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 474 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड-6 निवासी 37 वर्षीय युवक को विगत दिनों सीने में दर्द उठा। इस पर वह उपचार के लिए अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां युवक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर युवक को विगत 10 जनवरी को मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में दाखिल कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। एंबुलेंस से शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पालिका कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर शव का अंतिम संस्कार किया। कस्बे के लोगों व परिजनों को अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में नहीं जाने दिया गया।
आज परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल
युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अब उसके परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग करेगा। हेल्थ इंस्पेक्टर प्रेम ठकराल ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अशोक के घर और गली में रहने वाले लोगों के सैंपल लेगी। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के लोगों से अपील है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं और सामुदायिक दूरी का पालन करें। तबियत खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। एहतियात बरतना न छोड़ें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुुबीर शांडिल्य, सीएमओ, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें