फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर देवसर मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एक चौकीदार की मौत हो गई। मृतक लोहारू रोड स्थित एक निजी आईटीआई में बतौर चौकीदार लगा हुआ था। अपनी ड्यूटी के बाद विक्की से घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही जुईकलां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

गांव कुसुंभी निवासी 55 वर्षीय कुडियाराम लोहारू रोड स्थित एक निजी आईटीआई में अपनी चौकीदार की ड्यूटी खत्म कर विक्की से वापस घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह देवसर मोड़ के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी विक्की को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कुडियाराम की गंभीर चोटों की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। जुईकलां पुलिस थाना के एएसआई राजपाल ने बताया कि मृतक के बेटे प्रदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें