फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में 15 सितंबर तक होंगे ऑन स्पॉट दाखिले

Sat, 23 Aug 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान में 10वीं और 12वीं के आधार पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। दो-दो मेरिट सूची जारी होने के बावजूद संस्थान में कई सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा समिति ने अब 15 सितंबर तक ऑन स्पॉट दाखिले की अनुमति दी है। इस प्रक्रिया में नए विद्यार्थियों के साथ-साथ कोर्स बदलने के इच्छुक पुराने विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। हालांकि कोर्स बदलने के लिए संबंधित कोर्स में सीट खाली होना जरूरी है।
विज्ञापन

संस्थान में 10वीं के आधार पर 89 और 12वीं के आधार पर 82 सीटें खाली हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को संस्थान में पहुंचकर मैनुअल फॉर्म भरना होगा। पुराने विद्यार्थियों को भी नया फॉर्म भरना अनिवार्य रहेगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे मेरिट और सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

10वीं कक्षा आधारित खाली सीटों का ब्योरा
प्रधानाचार्या डॉ. गीता गुलिया ने बताया कि 10वीं के आधार की सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 8 (ईडब्ल्यूएस 2, टीएफडब्ल्यू 2), कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 6 (ईडब्ल्यूएस 5, टीएफडब्ल्यू 1), फूड टेक्नोलॉजी में 28 (ईडब्ल्यूएस 6, टीएफडब्ल्यू 2) सीटें खाली हैं। वहीं फैशन टेक्नोलॉजी में 26 (ईडब्ल्यूएस 5, टीएफडब्ल्यू 3), फैशन डिजाइन में 10 (ईडब्ल्यूएस 3, टीएफडब्ल्यू 2), इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 11 (ईडब्ल्यूएस 3, टीएफडब्ल्यू 2) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में टीएफडब्ल्यू की 1 सीट खाली है।
विज्ञापन


12वीं कक्षा पर आधारित खाली सीटों का ब्योरा
12वीं एवं आईटीआई (2 वर्षीय) आधार की सीटों में सिविल इंजीनियरिंग में 1, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 6 (ईडब्ल्यूएस 5), फूड टेक्नोलॉजी में 20 (ईडब्ल्यूएस 6) सीटें खाली हैं। फैशन टेक्नोलॉजी में 25 (ईडब्ल्यूएस 6), फैशन डिजाइन में 7 (ईडब्ल्यूएस 3) और इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 23 (ईडब्ल्यूएस 3) सीटें खाली हैं।

शहर के चौधरी बंसीलाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिलों के लिए विभाग ने अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। विद्यार्थियों के पास दाखिले का यह अंतिम अवसर है। यहां रोजगारपरक कोर्स करने के बाद विद्यार्थी तय समय अवधि में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। - डॉ. गीता गुलिया, प्राचार्य, चौधरी बंसीलाल पॉलिटेक्निक संस्थान, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें