फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीपावली पर तिरंगा और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा बवानीखेड़ा का मुख्य बाजार

Thu, 05 Nov 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। दीपावली पर बवानीखेड़ा का मुख्य बाजार तिरंगा लाइटों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। नगर पालिका की ओर से बाजार को आकर्षक ढंग से सजाने की विशेष तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि सजावट से बाजार में त्योहार का माहौल और उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली, भाई दूज और भगवान विश्वकर्मा जयंती भारतीय संस्कृति व परंपराओं के प्रतीक हैं। ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।
अत्री ने कस्बावासियों को सभी पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए इन्हें प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मिल-जुलकर मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा का ध्यान रखने, बच्चों को पटाखों से दूर रखने तथा पर्यावरण और दूसरों की सुविधा का ख्याल रखने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान कस्बा स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमगाता नजर आए। शहरवासियों का सहयोग विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सबसे अहम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें