फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित खरक खुर्द के बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
कोरोना के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही पहले की तुलना कम हुआ हो मगर बुजुर्गों के लिए यह घातक साबित हो रहा है। बुधवार को खरक खुर्द के 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह जिले में 44वीं मौत है और इस माह में आठवीं। वहीं बुधवार को भी 34 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3201 तक पहुंच गया है। इनमें से 2939 ठीक हो चुके हैं और 218 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर करवाया था दाखिल
खरक खुर्द के 72 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां नौ अक्तूबर को रेपिड किट से उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां 13 अक्तूबर की रात को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। बुधवार को कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मृतक के घर पहुंची और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
34 नए पॉजिटिव, 42 ने दी कोरोना को मात
जिले में बुधवार को कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव आए। कुछ की जानकारी पोर्टल से आई तो कुछ टेस्ट में पॉजिटिव मिले। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3201 तक पहुंच गया है। राहत भरी खबर है कि बुधवार को भी 42 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए। साथ ही 600 नए सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि पॉजिटिव केसों में वार्ड नंबर 10 बवानीखेड़ा से 42 वर्षीय महिला है। गांव मोरका से 46 वर्षीय व्यक्ति है और वार्ड एक बवानीखेड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति है। बाकी सभी भी अलग-अलग स्थानों से है। उन्होंने जिला वासियों ने अपने स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें