फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के संबंध में मांगी गई जाने वाली सूचनाएं शीघ्र मुहैया करवाएं अधिकारी : डीसी

Tue, 20 Aug 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने जिला में सभी विभागों, बोर्ड, निगम, सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव के संबंध में मांगी जाने वाली जरूरी सूचनाएं को बिना किसी विलंब के शीघ्र मुहैया करवाएं। सूचनाएं देने में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सरकारी, अर्द्ध सरकारी, बोर्ड व निगम आदि से समय-समय पर जरूरी सूचनाएं मांगी जाती हैं। जिनको निर्धारित समय पर भिजवाना जरूरी होता है। ऐसे में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सूचनाएं प्रदान करने में ढिलाई न बरतें। मांगी जानी वाली जानकारी तुरंत प्रभाव से दें। जानकारी प्रदान करने में विलंब करने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश

समय पर जानकारी मुहैया करवाने के साथ-साथ जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने जिला के सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वे उनकी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। इसके साथ ही अपने-अपने कार्यालय में स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि किसी भी जरूरत के समय उनसे जरूरी कार्य लिया जा सके। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग में लिखा जाएगा। ऐसे में अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी अपनी-अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें