फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के चलते शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त रखें अधिकारी : एसडीएम

Thu, 18 Jul 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते  एसपी वरुण सिंगला, एसडी
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम हरबीर सिंह ने शहरी निकाय व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के चलते शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त रखें। जहां भी सीवरेज के मैनहोल खुले हैं, उन पर तुरंत प्रभाव से ढक्कन लगाएं ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

एसडीएम हरबीर सिंह वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सीवरेज से संबंधित समस्या को लेकर जरूरी निर्देश दे रहे थे। समाधान शिविर में एसपी वरुण सिंगला और नगराधीश विपिन कुमार ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
एसडीएम ने कहा कि मानसून ने दस्तक दे दी है। अक्सर अत्यधिक बारिश से जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पानी की निकासी साथ-साथ होनी जरूरी है। इसी प्रकार से गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन को दुरुस्त किया जाए। शहर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां भी सीवरेज के मेनहोल खुले हैं, उन पर तुरंत प्रभाव से ढक्कन लगाए जाएं, जलभराव की स्थिति में कोई हादसा ना हो। समाधान प्रकोष्ठ के समक्ष समाधान शिविर के दौरान लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र में नाम व आय की त्रुटि ठीक करवाने, अवैध कब्जा हटवाने, बिजली ट्रांसफार्मर ठीक करवाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एसडीएम और नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने कहा कि आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस को जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में व उपमंडल में उपमंडलाधीश कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य नंदराम धानिया व रामकिशन हलवासिया के अलावा जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें