फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में बाजरे की खरीद को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने फसल खरीद से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतें और मंडियों में केवल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ही बाजरा खरीदें।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भिवानी अनाज मंडी के अलावा जुई, लोहारू, तोशाम, बहल, सिवानी, बवानीखेड़ा और ढिगावा में भी बाजरा खरीदा जाएगा। हैफेड और वेयर हाऊस द्वारा ही बाजरे की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल ने बताया कि एफएक्यू पर खरा न होने के कारण कुछ खरीद प्राइवेट तौर पर भी की जा रही है।
डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश के मौसम में व्यापारियों के साथ तालमेल कर त्रिपाल की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय, टोकन सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और जिला की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में समुचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन


बाजरे की खरीद के लिए पोर्टल में किया बदलाव
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार ने बाजरे की फसल खरीद के लिए पोर्टल व्यवस्था में बदलाव किया है। पहले पोर्टल केवल 2200 रुपये प्रति क्विंटल की एंट्री स्वीकार करता था लेकिन अब किसान 2200 रुपये से कम या ज्यादा भाव पर भी बाजरा बेच सकते हैं और पोर्टल इसे स्वीकार करेगा। किसी भी रेट पर एंट्री होने पर सरकार संबंधित किसान को 575 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर राशि जारी करेगी। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी एमएसपी का पूरा लाभ मिलेगा। बैठक में हैफेड के डीएम पुनीत पंघाल, वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के डीएम दिलबाग सिंह गिल और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रदीप कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें