फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में बैठे प्रवासी मजदूरों पर की अधिकारियों ने पुष्प वर्षा

विज्ञापन
Officials inflict rain on migrant laborers sitting on special train - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी रेलवे जंक्शन से मंगलवार सुबह सात बजे स्पेशल ट्रेन के जरिए 1400 प्रवासी मजदूरों को बिहार भेजा गया। इनमें अरहरिया जिला के 393, कटिहार के 86, किशनगंज के सात, मधेपुरा के 195, पूर्णिया के 384, सहरसा के 335 और सुपोल जिला के 144 मजदूर शामिल थे। इसके अलावा दादरी एससीआर स्कूल से 30 श्रमिक जम्मू के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में भेजे गए हैं। दादरी में रहने वाले 1400 प्रवासी मजदूरों को भिवानी रेलवे जंक्शन पर विदाई देने पहुंचे अधिकारियों ने ट्रेन रवाना होते ही उन पर पुप्प वर्षा की। इस दौरान दादरी जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने भी ट्रेन से घर जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का विडियो कॉल करके अभिवादन किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजे दादरी एसएसीआर स्कूल से 40 बसों में बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले श्रमिक एवं उनके परिजन भिवानी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। परिवहन महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने इन बसों को सैनिटाइज करवा कर स्कूल परिसर में भिजवाया। सुबह नाश्ता करवाकर और लंच पैक करके इन्हें रवाना किया गया। यहीं से ही सभी श्रमिकों के स्वाथ्य की जांच की गई। भिवानी स्टेशन पर पहुंचे के बाद भी श्रमिकों का मेडिकल चैकअप किया गया और एक-एक करके श्रमिकों को उनके निर्धाति स्थानों पर रेल में बैठाया गया। स्टेशन पर प्रशासन के सहित गोपाल होटल के परिवार के सदस्यों ने श्रमिकों को चाय व पानी भी उपलब्ध करवाया। अतिरिक्त उपायुक्त मो. इमरान रजा ने बताया कि श्रमिकों के जाने से हालांकि आर्थिक तौर पर किसी भी क्षेत्र को नुकसान होगा। लेकिन समय की जरूरत, कोरोना बीमारी से बचाव सहित श्रमिकों की ईच्छा पर उन्हें गृह जिलों में भेजना जरूरी है। स्टेशन पर एसडीएम बाढड़ा प्रीतपाल, जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. साहबराम गोदारा, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, नगर परिषद के अभियंता सुंदर श्योराण, स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता, रेलवे मंडल कमांडेंट के पटेल, रेलवे इंस्पेक्टर ऊषा निरंकारी, राकेश श्योराण व सौहार्द शर्मा सहित दादरी जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें