फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लघु सचिवालय में अधिकारी–कर्मचारी प्रतिदिन करेंगे योग और प्राणायाम का अभ्यास

Fri, 28 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में योगासन व प्राणायाम करते  सीटीएम अनिल कुमार व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन कुछ मिनट योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाएगा। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार आयुष विभाग ने इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है और योग सहायकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. संजय वैद ने बताया कि पूरे हरियाणा में लघु सचिवालयों में प्रत्येक कार्य दिवस पर योग व प्राणायाम का अभ्यास करवाने का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में भिवानी में योग सहायक कविता, मंजीत और नवीन को नियुक्त किया गया है जो दोपहर के समय अधिकारियों और कर्मचारियों को योगासन एवं प्राणायाम करवाएंगे। यह पहल दिनभर की थकान और मानसिक तनाव दूर कर कर्मचारियों को सक्रिय और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वहीं दूसरी ओर डॉ. संजय वैद, योग सहायक मंजीत और कविता ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सीटीएम अनिल कुमार सहित उनके कार्यालय के अधिकारियों–कर्मचारियों को प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें