फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 गांव होंगे खुले में शौच मुक्त

Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : file Photo
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अगस्त माह के आखिर तक जिले के 444 में से 183 गांव पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो जाएंगे। सामाजिक जागरूकता, ग्राम पंचायत के सहयोग और सरकार की पहल की बदौलत इन गांवों में स्वच्छता और स्वस्थता का प्रसार होगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में 2 करोड़ 19 लाख 1891, हरियाणा में 2 लाख 7 हजार 946 तथा भिवानी जिले में 18 हजार शौचालयों का निर्माण हुआ है।

देश में 76 हजार 376, राज्य में 2362 व भिवानी जिले में 148 गांव सौ प्रतिशत खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं।
एडीसी धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभागीय अधिकारियों के अलावा खंड स्तर, उप-मंडल व जिला स्तर पर 40 नौजवानों की टीम शौचालय बनवाने व उनका उपयोग करने के लिए लोगों से संपर्क कर रही है। सरकार की ओर से घर में शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। परियोजना अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि 31 अगस्त तक जिले के 35 और गांवों के शत-प्रतिशत खुले से शौचमुक्त मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें