गांव बौंदकलां में निर्माणाधीन मॉडल स्कूल का निगरानी समिति सदस्य दीपक शर्मा रानीला के नेतृत्व में निरीक्षण किया। इस दौरान निगरानी समिति ने यहां चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए मौे पर लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ उमेद सिंह, जूनियर इंजीनियर कुलदीप सिंह ने प्रयोग हो रही सामग्री और उसके अनुपात के बारे में बताया। इस अवसर पर बौंद कलां के सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह ,बौंद खुर्द सरपंच राधेश्याम शर्मा, पंच बंशी, हंसराज बुल्लड, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, कुलदीप आदि ग्रामीण मौजूद रहे।