फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-हांसी फोरलेन सड़क परियोजना में दूर हुआ रोड़ा, ग्रामीणों की सहमति से साढ़े आठ माह बाद शुरू किया काम

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के तिगड़ाना मोड़ पर निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग। 
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण की करीब 800 करोड़ की सड़क परियोजना पर करीब साढ़े आठ माह बाद ग्रामीणों के आंदोलन के बादल छंट गए हैं। इसके बाद एनएच 148बी अथॉरिटी ने निर्माण काम फिर शुरू कराया है।
दरअसल, बवानीखेड़ा क्षेत्र के आठ गांवों के ग्रामीणों के आंदोलन की वजह से चार किलोमीटर दायरे में पिछले साढ़े आठ माह से काम बंद पड़ा था। भिवानी-हांसी मार्ग पर 43 किलोमीटर दायरे में फोरलेन किया जाना है।
विज्ञापन

एचएच-48बी पर फोरलेन कार्य के चलते सड़क के दोनों तरफ करीब साढ़े 15 हजार हरे पेड़ भी साफ हो चुके हैं। फोरलेन परियोजना पर करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना है।



एनएच-48बी पर भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से लेकर हांसी शहर की सुंदर ब्रांच नहर पुलिया तक करीब 43 किलोमीटर दायरे में फोरलेन किए जाने का काम करीब एक साल से चल रहा है। करीब 800 करोड़ की इस सड़क परियोजना में करीब साढ़े आठ माह से गांव बड़सी के समीप आठ गांवों के ग्रामीण सर्विस रोड सहित खेतों की तरफ जाने वाली सिंचाई चैनल निर्माण की मांग पर अड़े थे।
भिवानी-हांसी फोरलेन करीब 14 मीटर चौड़ी बनाया जा रहा है। इसके बीच में भी डिवाइडर बनाया गया है। गांव जाटूलुहारी, बवानीखेड़ा, सिंकदरपुर में बाईपास निर्माण भी चल रहा है। संवाद

इन गांवों के किसानों ने किया साढ़े आठ माह आंदोलन
करीब चार किलोमीटर दायरे में फोरलेन का काम बंद पड़ा था। गांव बड़सी जाटान, बड़सी गुजरान, दुर्जनपुर, मिल्कपुर, ढाणी चोरटापुर, जीताखेड़ी, सिकंदरपुर, ढाणी खुशहाल के ग्रामीणों ने 2 मई 2024 को काम बंद करा दिया था। ग्रामीण दोनों तरफ 13 फीट चौड़े सर्विस रोड निर्माण, खेतों की तरफ जाने वाली पाइप के लिए चैनल निर्माण की मांग पर अड़े रहे। ये काम एनएच अथॉरिटी के एस्टीमेट में शामिल नहीं किया गया था, इस वजह से अधिकारियों की लंबी बातचीत के बाद भी किसानों का आंदोलन साढ़े आठ माह तक चलता रहा। अब इन पर ग्रामीणों व किसानों से सहमति बनी तो एनएच अथॉरिटी ने रुका हुआ काम शुरू करा दिया।

भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण कार्य में जीताखेड़ी के समीप सर्विस रोड और करीब आठ गांवों के किसानों के लिए खेतों की तरफ जाने वाले पाइप लाइन को सुरक्षित किए जाने की मांग पूरी हो गई है। जिसके बाद दो मई से 17 जनवरी तक करीब साढ़े आठ माह तक किसानों व ग्रामीणों का आंदोलन चला है। फोरलेन निर्माण में अब किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। एनएच अथॉरिटी ने ग्रामीणों की मांग पर सर्विस रोड निर्माण व खेतों की तरफ जाने वाली पाइप लाइन के लिए जगह सुनिश्चित कर दी है। -अमित ओला, वार्ड सात से जिला पार्षद।
विज्ञापन



भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। ग्रामीणों की मांगों पर सहमति बन चुकी है। रुके हुए हिस्से में भी फोरलेन निर्माण का काम चालू करा दिया है। दिसंबर 2025 तक फोरलेन का काम पूरा होने की उम्मीद है। -राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें