भिवानी। रेलवे ने भिवानी जंक्शन से संचालित तीन ट्रेनों के अंदर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिब्बों की संख्या में विस्तार किया है। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के बोगी और शयनयान डिब्बों की भी बढ़ोतरी की गई है।
उत्तर पश्चिमी रेलवे की तरफ से गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में एक जून से 30 जून तक तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में दो जून से एक जुलाई तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से तीन जून से दो जुलाई तक एवं मथुरा से चार जून से तीन जुलाई तक तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान भिवानी से संचालित ट्रेनों के अंदर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ये कदम उठाया है। इस दौरान धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में डिब्बों की संख्या बढ़ने से रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। संवाद