फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर से विद्यार्थियों में पैदा होता है सेवा और समर्पण का भाव : विधायक

Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जहरगिरि आश्रम में आयोजित वैश्य महाविद्यालय के एनएसएस ​शिविर में मौजूद स्वयं सेवक व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में वैश्य महाविद्यालय की ओर से एनएनएस शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर से विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण का भाव पैदा होता है। वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एवं प्रकल्प विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेल्फेयर एवं एनएसएस कॉर्डिनेटर सुरेश मालिक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को सामाजिक जीवन में प्रवेश करने के लिए प्रशिक्षित करते हुए उनमें अनुशासन के भाव को पैदा करती है। इस विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर काफी संख्या में स्वयंसेवक एवं वैश्य महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें