फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एडवोकेट संदीप तंवर के सिर पर सजा जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष का ताज, विनोद भारद्वाज बने सचिव

Fri, 28 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला बार चुनाव में संदीप तंवर के प्रधान चुने जाने पर खुशी जताते अ​धिवक्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें एडवोकेट संदीप तंवर हालुवासिया ने 119 वोटों से जीत दर्ज की। संदीप तंवर को 819 तो हरेंद्र भालोठिया को 620 वोट मिले।
विज्ञापन

इसी तरह उपप्रधान पद की उम्मीदवार एडवोकेट रेनुबाला सैनी को 795 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट मुकेश अग्रोहिया को 630 वोट मिले। 165 वोट से रेनुबाला ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर चार दावेदारों में एडवोकेट विनोद भारद्वाज को 734 वोट मिले, इसी तरह संदीप बोदलिया को 345, प्रिया लेघां को 210 वोट, ज्योति तंवर को 140 वोट मिले। विनोद भारद्वाज ने प्रतिद्वंद्वी से 389 वोट से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद के लिए देर शाम तक लगातार तीन बार मतों की गिनती कराई गई। इसके बाद कंचन रखेजा को 731 मत लेने पर विजयी घोषित किया। मनोज हजारिया को 690 मत मिले। प्रत्याशियों की जीत के साथ ही समर्थकों ने भी जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 1443 डाले गए। इसमें से अध्यक्ष पद के लिए चार मत, उप प्रधान के लिए 18 मत रद्द कर दिए। इसी तरह सचिव पद के लिए 14 मत रद्द हुए। कोषाध्यक्ष के लिए 22 मतों को रद्द कर दिया। सुबह से ही मतदान के प्रति अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।

वहीं चुनाव कमेटी के चेयरमैन विनोद तंवर, को चेयरमैन चरणजीत दहिया व चुनाव अधिकारी विकास बुडानिया ने भी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी विधिवत घोषणा कर दी। बता दें कि जिला बार में सोनू शर्मा को संयुक्त सचिव, कन्हैयालाल को ऑडिटर, नीर कैलाश को लाइब्रेरियन निर्विरोध चुना गया।

तोशाम बार में मात्र तीन वोटों से एडवोकेट मनदीप कांटिया हुए अध्यक्ष पद पर विजयी
तोशाम। तोशाम बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें एडवोकेट जितेंद्र चहल और एडवोकेट मनदीप कांटिया के बीच आमने-सामने की कांटे की टक्कर रही। एडवोकेट मनदीप कांटिया बाजी मारते हुए मात्र तीन वोटों से जीत दर्ज कर तोशाम बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए विजयी हुए हैं।
तोशाम बार एसोसिएशन के उप प्रधान पद के लिए पहले ही एडवोकेट कपिल वर्मा निर्विरोध चुने गए। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट सुदेश गोदारा भी निर्विरोध चुनी गईं। प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कुल 127 मतों में से 123 मत डाले गए। इनमें से एडवोकेट जितेंद्र चहल को 60 मत मिले तो एडवोकेट मनदीप कांटिया को 63 मत मिले। इस प्रकार एडवोकेट मनदीप कांटिया ने बाजी मारते हुए तीन मतों से विजय हासिल की।

सिवानी बार एसोसिएशन चुनाव डीके सांगवान बने प्रधान, मत पेटी को लेकर हुआ विवाद
सिवानी मंडी। सिवानी बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित बार हॉल में संपन्न हुए। कुल 183 में से 173 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में कड़ी टक्कर के बीच अधिवक्ता डीके सांगवान ने प्रधान पद पर जीत हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मत पेटी को लेकर विवाद भी सामने आया। जिस पर कुछ अधिवक्ताओं ने ऐतराज जताया। प्रधान पद पर अधिवक्ता डीके सांगवान को 90 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता सुधीर श्योराण को 72 और अधिवक्ता सुनील श्योराण को 11 मत मिले।
उप प्रधान पद के लिए कुलदीप शर्मा ने 91 मतों के साथ जीत दर्ज की जबकि अजीत खीचड़ को 82 वोट मिले। सचिव पद पर कुलदीप खोड ने 87 वोट पाकर मात्र एक वोट से जीत हासिल की, जबकि प्रदीप तरड़ को 86 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजपाल अंबेडकर निर्विरोध चुने गए, क्योंकि इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। संयुक्त सचिव पद पर नवदीप वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी का नामांकन रद्द कर दिया गया था।

12 वोटों से जीतकर राजेश भारद्वाज बने लोहारू बार प्रधान
लोहारू। लोहारू बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के चुनाव हुए। चुनावों में कुल 159 मतदाताओं में से 151 ने अपने मत का प्रयोग किया। कड़े मुकाबले के बीच राजेश भारद्वाज ने 12 मतों से जीत दर्ज की। राजेश भारद्वाज को 81 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल कादियान को 69 वोट मिले। चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट कल्याण सिंह, विनोद कुमार और विजेंद्र लौर ने नई कार्यकारिणी और सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें