फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब महम रोड की एक और कोंट रोड की दो बड़ी कॉलोनियों में तेजी से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हाल ही में हरियाणा सरकार ने भिवानी की तीन अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया है। इनमें महम रोड की न्यू विद्या नगर कॉलोनी और कोंट रोड डीएवी स्कूल के पास की कॉलोनी शामिल हैं। तीसरी बड़ी कॉलोनी भी कोंट रोड पर ही 32 एकड़ में फैली है, जिसे अब अधिकृत कर दिया है। तीन अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के बाद अब नगर परिषद अधिकारी इनके अंदर तेजी से विकास के काम कराएंगे। वहीं भिवानी में हांसी रोड, लोहारू रोड, रोहतक रोड की कई बड़ी कॉलोनियां भी अधिकृत होने की बाट जोह रही हैं, जिनकी प्रक्रिया को भी अब आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद की हद अब 54 एकड़ और बढ़ गई है। भिवानी नगर परिषद की महम रोड स्थित न्यू विद्या नगर कॉलोनी अधिकृत हुई है। जिसका खसरा नंबर 55 के तहत आने वाला चार एकड़ दायरा अधिकृत कॉलोनी में शामिल किया गया है। चार एकड़ की न्यू विद्या नगर कॉलोनी में अब नगर परिषद के रिकॉर्ड में दर्ज होगी। इसमें प्रॉपर्टी खरीद और बिक्री पर उसकी प्रॉपर्टी आईडी भी अब बनेंगी। वहीं इनके अंदर गली, सीवर और पेयजल लाइन भी डलेंगी। इसी तरह कोंट रोड की अनधिकृत कॉलोनी नंबर 16 का 17 एकड़ का दायरा अधिकृत किया है। ये डीएपी स्कूल के आसपास का इलाका है।
वहीं कोंट रोड पर ही अनधिकृत कॉलोनी संख्या 17-बी को भी मंजूरी मिली है। इसका करीब 32 एकड़ का दायरा शामिल किया गया है। कोंट रोड पर शहर का दायरा गांव कोंट तक पहुंच गया है। कोंट रोड डॉग फार्म के आसपास भी तेजी से आबादी बढ़ रही है। वहीं इस मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर तेजी से प्लाॅट काट रहे हैं। हालांकि कोंट रोड पर जनसुविधाओं का काफी अभाव है। क्योंकि कोंट रोड संपर्क मार्ग है जो शहर से निकलकर कोंट, उमरावत, सांगा, कायला, बडाला होते हुए चरखी दादरी के सांजरवास तक हाईवे में मिल जाता है।
विज्ञापन

कोंट रोड की भी होगी कायापलट
भिवानी के कोंट रोड की कायापलट होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग को चौड़ा किए जाने का भी प्रावधान कर दिया है। जिसके बाद इस मार्ग पर कॉलोनी के लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। करीब 12 किलोमीटर दायरे तक 12 फूट से 18 फूट चौड़ा रोड होगा।

-नगर परिषद की तीन अनधिकृत कॉलोनी अधिकृत हुई हैं। इनमें 54 एकड़ का दायरा शामिल है। इसमें कोंट रोड की दो और महम रोड की एक कॉलोनी शामिल है। हमारा प्रयास है कि अगली बैठक में नगर परिषद भिवानी की सभी अनधिकृत कॉलोनियां जल्द से जल्द अधिकृत कराई जाएं। अधिकृत कॉलोनियों में नगर परिषद तेजी से विकास कार्य कराएगा।
विज्ञापन

-
भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें