फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 के गांवों को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Fri, 27 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव देवराला स्थित क्षतिग्रस्त बस क्यू शेल्टर।
विज्ञापन
कैरू। जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 के विभिन्न गांवों के लिए एक करोड़ 70 लाख की राशि से सामुदायिक विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिला परिषद के इस बजट से कैरू क्षेत्र में काफी लंबे अर्से से लंबित कार्य होंगे, जिसका फायदा क्षेत्र की आम जनता को मिलेगा। जिप के बजट से युवाओं को हष्टपुष्ट रखने के लिए जिमखाना बनेगा वहीं दशकों पहले बने जर्जरहाल बस क्यू सेल्टर के दिन भी फिरेंगे।
विज्ञापन

गांव देवराला में बस क्यू शेल्टर व पार्क की सौगात मिली है। गांव में पार्क निर्माण से सुबह-शाम बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं हरियाली में टहलते नजर आएंगे। इसी के साथ पिछले डेढ़ दशक से जर्जर हाल बस क्यू सेंटर का भी पुनर्निर्माण होगा। जिससे गांव देवराला में ग्रामीणों को सफर के लिए जाने पर बसों का इंतजार करते समय तेज धूप और बारिश का सामना नहीं करना पड़ेगा। गत 10 जनवरी को अमर उजाला ने गांव देवराला के जर्जर हाल बस क्यू शेल्टर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसके नवनिर्माण का बजट में प्रावधान कराया है।


इन गांवों में होंगे विकास कार्य



जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 के गांव लोहानी में 21 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र निर्माण शुरू हो चुका है। 29 लाख की लागत से गांव कुसुंभी में सामुदायिक केंद्र, स्कूल में पानी की टंकी, शौचालय, वाटर कूलर लगाया जाएगा। गांव मालवास कोहाड़ में पानी की टंकी, वाटरकूलर, जिम, 8 लाख हेतमपुरा खेतों का रास्ता, धर्मशाला का काम सहित पाइप लाइन के कार्यों पर 12 लाख की राशि खर्च होगी। गांव लेघां हेतवान में निर्माणाधीन हाल का 5 लाख से काम पूरा होगा। गांव जितवानबास पाइप लाइन और हाल कमरा 12 लाख की राशि से बनेगा। गांव शिमली बास में पाइप लाइन का कार्य के लिए 7 लाख से होगा। गांव मनसरबास में जिम का सामान 5 लाख रुपये से मंगवाया जाएगा। गांव सुंगरपुर में राजपूत धर्मशाला में पानी की टंकी, शौचालय, धानक धर्मशाला में पानी की टंकी व शौचालय, जिम में 15 लाख के बजट से कार्य पूरा होगा। धारवानबास गांव में आंगनबाड़ी की चाहरदीवारी, पानी की टंकी सहित जिमखाना का समान पर 13 लाख की लागत आएगी। देवराला गांव में होली वाला किल्ला में पार्क, जिम, पानी की लाइन, जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की टंकी के पाइप लाइन, बस क्यू शेल्टर, सामुदायिक केंद्र के लिए 53 लाख की लागत से कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन



जिप के तहत मेरे वार्ड के गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरपंचों से कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। गांवों में युवाओं के लिए जिमखाना, पानी, शौचालय, धर्मशाला आदि बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। जिसके बाद जिला परिषद की चेयरपर्सन अनिता मलिक के आगे इन कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। जिप चेयरपर्सन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इनका बजट पास करवाकर कार्य शुरू करवाएंगे। अब इनका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र चौहान देवराला, जिला पार्षद वार्ड नंबर 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें