फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन मार्ग पर खाली जगह पर वन विभाग ने बढ़ाई हरियाली

Sat, 26 Aug 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सुंदरीकरण और हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए वन विभाग पौधरोपण पर जोर दे रहा है। वन विभाग ने भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन मार्ग पर खाली पड़ी जगह की सफाई कराकर वहां पर पौधरोपण किया है।
विज्ञापन

पौधरोपण करने के बाद वहां पर पानी की व्यवस्था भी पौधों के लिए की गई। इसके लिए वन विभाग की मोबाइल टीमें भी साथ थीं। दरअसल, वन विभाग का जुलाई में वन महोत्सव का आगाज हुआ था। इसमें बाद जिलेभर में पांच लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
शनिवार को भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन मार्ग पर वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर वन रक्षक प्रवेश की टीम ने पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह चौक से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक लगभग 850 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से तोशाम बाईपास क्षेत्र की सड़क पर पौधे रोपित करने का कार्य चल रहा था। इसमें लगभग एक हजार पौधे रोपित किए गए हैं। शहर के अनेक सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रतिदिन जिले में पौधरोपण का कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें