फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब 57 लाख के बजट से बदली जाएगी 177 मीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन

Mon, 05 Aug 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 57 लाख के बजट से 177 मीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन शिफ्ट की जाएगी। जिसकी वजह से काफी लंबे अर्से से दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम अटका हुआ है। सीवर लाइन शिफ्ट होने के बाद रुका हुआ काम फिर से रफ्तार पकड़ेगा। सोमवार दोपहर तीन बजे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस कार्य के टेंडर खोलेगा, जिसके बाद मुख्यालय से इसी सप्ताह कार्य अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर खुलने के बाद एजेंसी को 60 दिन में काम पूरा करना होगा। हालांकि ये काम इस अवधि से पहले ही पूरा होने की भी संभावना है। बता दें कि दिनोद रोड पर 600 एमएम एचडीपी सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाना है। जिसकी वजह से जीतूवाला फाटक पार रेलवे ओवरब्रिज अप्रोच तैयार किए जाने का काम बंद पड़ा है। हालांकि कृष्णा कॉलोनी छोर पर अंडर व्हीकल पास बनाने के अलावा अप्रोच रोड तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
कृष्णा कॉलोनी छोर से जीतूवाला फाटक पर पीडब्ल्यूडी शहर में सबसे छोटा 600 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज करीब 18 करोड़ के बजट से बनवा रहा है। करीब साढ़े तीन साल से रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है, मगर इसमें देरी से इलाके के लोग भी परेशान हैं। जीतूवाला लाइन पार की करीब 60 हजार की आबादी और छह गांव इस मुख्य रास्ते से जुड़े हैं। हाल ही में पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद इस सीवर लाइन को शिफ्ट किए जाने का काम जल्द पूरा कराने का दावा किया था।
विज्ञापन

सोमवार को सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने के टेंडर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारी खोलेंगे। जीतूवाला फाटक पार छोर पर अवैध रूप कब्जा था। जिसे बाद में पीडब्ल्यूडी ने तोड़ दिया था। इसी वजह से लाइन शिफ्ट का काम अटका था। अब अवैध कब्जा साफ किया जा चुका है। जिसके बाद इस हिस्से की सीवर लाइन को 177 मीटर लंबाई तक बदला जाना है। जिस पर करीब 57 लाख रुपये का बजट खर्च आएगा।

काम में देरी के विरोध में आठ दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना
जीतूवाला रेल फाटक पर निर्माणाधीन पुल के नीचे पिछले आठ दिनों से क्षेत्रवासियों का धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता पूर्व पार्षद ओमपाल चौहान ने की। रविवार को क्षेत्रवासियों के धरने का समर्थन करने नरेश तंवर पालुवास, पार्षद सूर्यकांत, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव पार्षद, राजपूत कल्याण ट्रस्ट जीतूवाला के प्रधान जैना सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड़ सुखदेव सिंह पहुंचे। महापंचायत प्रधान लाला पहलवान, संरक्षक रोहताश वर्मा व पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी व ठेकेदारी की ढीली कार्य प्रणाली के चलते हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। उसके बाद इसके काम में तेजी नहीं लाई जा रही है।


जीतूवाला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 177 मीटर लंबाई तक 60 एमएम एचडीपी सीवर लाइन शिफ्ट की जानी है। जिसके सोमवार दोपहर तीन बजे बाद टेंडर खोले जाएंगे। उसी दिन इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। संभावना है कि इसी सप्ताह में मुख्यालय से एजेंसी को काम भी अलॉट कर दिया जाएगा। एजेंसी को ये कार्य 60 दिन में पूरा करना है, मगर इस समय अवधि से पहले ही इस कार्य को पूरा कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता शहरी सीवरेज शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें