नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष के बाहर तैनात सिक्योरिटी के लिए दो कर्मचारी व बाह
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ में धक्का-मुक्की और हंगामे से बचने के लिए अब सुरक्षा कर्मचारी मोर्चा संभालेंगे। वहीं चिकित्सक कक्ष के आगे वीरवार को एक नहीं बल्कि दो कर्मचारी मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करते दिखे।
दरअसल, बुधवार को ओपीडी में चहेतों को चिकित्सक कक्ष के अंदर भेजे जाने को लेकर कर्मचारी व मरीजों के बीच हंगामा हो गया था। ओपीडी में मरीजों की रोजाना ज्यादा भीड़ को देखते हुए व्यवस्था एक कर्मचारी के संभले नहीं संभल रही है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने मेडिसन और ऑर्थो चिकित्सक के कक्ष के बाहर दो-दो कर्मचारी तैनात किए। ये कर्मचारी दिनभर मरीजों को बारी-बारी से अंदर भेजने के लिए व्यवस्थित करते दिखे।
चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़ा एक कर्मचारी तो मरीजों की पर्चियों के नंबर लगाता रहा और दूसरा कर्मचारी वहां मरीजों के बीच अनुशासन का जिम्मा संभाले हुए था। वीरवार को ओपीडी में चिकित्सकों ने भी मरीजों की भीड़ को देखते हुए ओपीडी में सुबह से ही चेकअप शुरू कर दिया। वीरवार को भी मरीजों की काफी भीड़ ओपीडी में जुटी।
-
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है। हमारा प्रयास रहता है कि सभी चिकित्सक नियमित रूप से ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को चेकअप कर उसे जरूरी दवाइयां मुहैया कराए। कई बार मरीजों के साथ इस तरह का व्यवहार का सामना भी चिकित्सकों व कर्मचारियों को करना पड़ता है। ओपीडी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
-डॉ एडमिन प्रधान चिकित्सा अधिकारी भिवानी।