फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब पीएचसी स्तर पर भी मरीजों को मिलेगी एक्सरे की सुविधा, 59 तरह की दवाइयों का भी होगा भंडारण

Tue, 02 Apr 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग अब जिला, सब डिविजनल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों को एक्सरे की सुविधा मुहैया कराएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने मुख्यालय से सभी पीएचसी सेंटरों के लिए एक्सरे मशीन की डिमांड कर दी है। वहीं पीएचसी में भी 59 तरह की दवाइयों का भंडारण किया जाएगा। इन दवाओं का तीन माह का अतिरिक्त भंडारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रहेगा। इससे मरीजों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

भिवानी जिला में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जबकि सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं। इसके अलावा तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। इसी तरह जिला में एक जिला नागरिक अस्पताल और एक राजकीय नेत्र अस्पताल भी है। जबकि चार सब डिविजनल अस्पताल खुले हैं। आम तौर पर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे की सुविधा नहीं होने से कई तरह के संक्रमित मरीजों को सब डिविजनल या फिर सीधे जिला मुख्यालय के अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। ये मरीज बीमारी की तकलीफ के बावजूद दूर दराज से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक्सरे मशीन मुहैया कराने का खाका तैयार कर सभी पीएचसी के लिए एक्सरे मशीनों की डिमांड भी मुख्यालय से कर दी है।
पीएचसी और आयुष्मान भारत मंदिर में होगा 59 तरह की दवादयों का भंडारण
स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आयुष्मान भारत मंदिर में 59 तरह की दवाइयों के भंडारण की सुविधा की डिमांड भी मुख्यालय को कर दी है। इन सभी केंद्रों पर तीन माह तक दवाइयों का एडवांस भंडारण रहेगा। इससे मरीजों को दवाइयों के लिए दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। खास तौर पर दवाइयों की कमी की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रख पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

दो ऑटो एनालाइजर टेस्टिंग मशीनों को लाने की भी तैयारी
नागरिक अस्पताल में दो ऑटो एनालाइजर टेस्टिंग मशीनों को लाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरियाणा मेडिकल सर्विस कारपोरेशन के समक्ष मसौदा भेजा है। जिला नागरिक अस्पताल के लैब में टेस्टिंग मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। ये मशीन खराब होने की सूरत में टेस्टिंग का काम भी रुक जाता है वहीं नागरिक अस्पताल के स्टोर में मरीजों के ढांचागत सुविधाओं के लिए भी काफी सामान आया है। जिसमें अस्पताल में स्ट्रेचर सहित अन्य सामान भी शामिल है।
भिवानी जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे सुविधा के लिए मसौदा मुख्यालय भेजा है। संभवत: जल्द ही सभी पीएचसी केंद्रों पर एक्सरे मशीन मुहैया कराई जाएंगी। इसका मरीजों को फायदा मिलेगा और एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालय के अस्पताल पर भी लैब के लिए नई टेस्टिंग मशीनों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

-डाॅ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें