फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब कॉलेजों में भी शुरू होंगी अभिभावक-शिक्षक बैठक

Thu, 10 Oct 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। अब कॉलेजों में भी स्कूलों की तरह अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के बारे में कॉलेज से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। पीटीएम करवाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सभी महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए महाविद्यालयों में कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की तर्ज पर महाविद्यालयों में पीटीएम करवाने के निर्देश दिए गए है। इसमें अभिभावकों को यह बताया जाएगा कि उनके बच्चे कॉलेज में किस तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही, अध्यापक भी बच्चों के बारे में अभिभावकों को अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से इसी माह के अंतिम सप्ताह कॉलेजों में पीटीएम करवाने का निर्णय लिया गया है।
कई देखने में आता है कि विद्यार्थी घर से कॉलेज के लिए आने के बाद कक्षाओं में न जाकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई की गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे में विभाग के इस निर्णय पर बच्चों की सभी जानकारियां अभिभावकों को मिलती रहेगी। इससे विद्यार्थी पढ़ाई को गंभीरता से लेंगे। जो भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उचित साबित होगा। साथ ही, अभिभावकों को भी बच्चों के बारे में सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों में पीटीएम करवाने के आदेश दिए गए हैं। इसे अभिभावकों को बच्चों के बारे में कॉलेज से संबंधित जानकारियां मिलती रहेंगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

- त्रिलोक चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें