तोशाम रेलवे ओवरब्रिज में आई दरारों को दिखातें दीपक अग्रवाल तौला।
भिवानी। तोशाम रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज की हालत इनदिनों काफी खस्ताहाल में है। इसमें जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और एंगल भी जगह-जगह से टूटी हुई है। इसके चलते वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। आरओबी की खस्ताहाल स्थिति को ठीक करवाने की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने अधिकारियों को शिकायत दी।
भाजपा नेता व जनकल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने बताया कि व्यापारियों की ओर से दी गई लिखित शिकायत के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। बता दें कि रेलवे ओवरब्रिज पर रोजाना सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं। आरओबी पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और एंगल भी टूटी हुई हैं, जो कि सड़क हादसे को खुला निमंत्रण है।